Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्रा घायल:निचलौल थाना रोड पर कॉलेज जाते समय...

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्रा घायल:निचलौल थाना रोड पर कॉलेज जाते समय हादसा, स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

0
6

महराजगंज जिले के निचलौल थाना रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
हरदी गांव निवासी आफरीन पुत्री मुआजिम स्कूटी से राम हर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज जा रही थी। निचलौल थाना रोड पर उसकी स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आफरीन को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी निचलौल में उसका इलाज किया जा रहा है।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here