
रिसिया-बहराइच में एक रिसॉर्ट के पास विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह घटना बहराइच-नानपारा हाइवे के पास ग्राम बभनी सैदा स्थित एक रिसॉर्ट के निकट बृहस्पतिवार को हुई। अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के बीट प्रभारी शिवम पाण्डेय, 112 के रिजवान खान, वन विभाग के राम सागर, रामनाथ और शमीम बेग मौके पर पहुंचे। काफी कोशिशों के बाद अजगर को पकड़ा जा सका। बीट प्रभारी शिवम पाण्डेय ने बताया कि अजगर को सुरक्षित निकालकर बंगलाचक के जंगल में छोड़ दिया गया है।






























