Home उत्तर प्रदेश भीम आर्मी के प्रदेश-उपाध्यक्ष ने नए SP से की मुलाकात:बलरामपुर के बुके...

भीम आर्मी के प्रदेश-उपाध्यक्ष ने नए SP से की मुलाकात:बलरामपुर के बुके भेंट कर सम्मानित किया, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

0
0


भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम शाह ने बलरामपुर के नए पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह से मुलाकात की। यह भेंट पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संदीप कुमार, अरमान खान, अली हैदर और इमरान अंसारी भी मौजूद थे। सभी ने पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बुके भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान बलरामपुर जिले की कानून-व्यवस्था, जनहित और जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। संगठन ने जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद और बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here