
बस्ती के आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में गृहकर से जुड़ी आपत्तियों और समस्याओं के समाधान के लिए वार्डवार कैंप लगाए जाएंगे। नगर पंचायत प्रशासन ने 3 से 21 सितंबर तक अलग-अलग तारीखों में शिविर लगाने का कार्यक्रम जारी किया है। इन कैंपों में नागरिक गृहकर से संबंधित अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे और समस्याओं का समाधान भी करा सकेंगे। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित तारीख और स्थान पर पहुंचकर कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। 3 सितंबर को गुरु प्रसाद नगर से शुरू होगा अभियान नगर पंचायत की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 सितंबर को वार्ड-11 गुरु प्रसाद नगर के लिए जूनियर हाई स्कूल नगर बाजार में कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 5 सितंबर को वार्ड-2 संत रविदास नगर के लिए राजकोट दुर्गा मंदिर में शिविर लगेगा। 7 और 8 सितंबर को इन वार्डों में लगेगा कैंप 7 सितंबर को वार्ड-7 वशिष्ठ नगर के लिए सभासद दिनेश चौरसिया की दुकान पर कैंप लगाया जाएगा। वहीं, 8 सितंबर को वार्ड-6 भवानी प्रसाद नगर के लिए प्राथमिक विद्यालय भैंसबरहा में नागरिक अपनी गृहकर संबंधी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। 9 से 12 सितंबर तक चार वार्डों में शिविर 9 सितंबर को वार्ड-8 शिवाजी नगर के लिए बलगोडा में जयप्रकाश के घर पर कैंप लगेगा। 10 सितंबर को वार्ड-10 भगत सिंह नगर के लिए सभासद रामसजन यादव के घर पर शिविर आयोजित होगा। 11 सितंबर को वार्ड-5 लोहिया नगर के लिए प्राथमिक विद्यालय देवापार और 12 सितंबर को वार्ड-3 जेपी नगर के लिए प्राथमिक विद्यालय बारीजोत में कैंप लगाया जाएगा। 15 से 18 सितंबर तक भी जारी रहेगा अभियान 15 सितंबर को वार्ड-12 रानी लक्ष्मीबाई नगर के लिए प्राथमिक विद्यालय बभनियांव खुर्द में कैंप लगेगा। 16 सितंबर को वार्ड-13 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर और 18 सितंबर को वार्ड-4 अटल नगर के लिए नगर पंचायत कार्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में गृहकर संबंधी आपत्तियां और समस्याएं दर्ज की जाएंगी। 17, 19 और 21 सितंबर को यहां लगेंगे कैंप 17 सितंबर को वार्ड-14 चंद्रशेखर आजाद नगर के लिए नगर पंचायत कार्यालय फुलवरिया में कैंप लगेगा। 19 सितंबर को वार्ड-1 अंबेडकर नगर के लिए राजकोट दुर्गा मंदिर में और 21 सितंबर को वार्ड-15 दीनदयाल नगर के लिए नगर पंचायत कार्यालय फुलवरिया में शिविर आयोजित किया जाएगा। तय तारीख पर पहुंचकर कराएं समस्या का समाधान अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह ने बताया कि गृहकर से जुड़ी किसी भी समस्या या आपत्ति वाले नागरिक निर्धारित तारीख और स्थान पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि किसी विशेष परिस्थिति में कैंप की तारीख या स्थान में बदलाव भी किया जा सकता है। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक नंदलाल मिश्रा, अरविंद कुमार, अशोक कुमार और संतोष श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।






























