Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी:गंभीर घायल अस्पताल...

श्रावस्ती में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी:गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती, फरार वाहन की तलाश जारी

0
2


श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील क्षेत्र में सेमगढ़ा चौराहे से गोविंदपुर मार्ग पर कोरी पुरवा के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 22 साल के राजू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राजू निषाद पश्चिमी कैप्टन पुरवा के रहने वाले हैं। वे किसी काम से गोविंदपुर जा रहे थे। कोरी पुरवा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप या किसी दूसरे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल राजू निषाद को एक निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अभी ठीक है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान कर जल्द ही पकड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here