BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश साइबर ठगी के 95 हजार में से 54,684 रुपए वापस:बलरामपुर पुलिस ने...

साइबर ठगी के 95 हजार में से 54,684 रुपए वापस:बलरामपुर पुलिस ने बैंक खाते में लौटाई रकम; दोस्त बनकर जालसाज ने कराई थी ट्रांसफर

0
14


बलरामपुर के रेहरा बाजार में साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस की कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। जालसाजों ने दोस्त बनकर फोन किया और भरोसा जीतकर 95 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पीड़ित की समय पर शिकायत के बाद रेहरा बाजार पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने बैंक अधिकारियों से समन्वय कर ठगी की रकम को रुकवाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 54,684.74 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। दोस्त बनकर किया फोन, 95 हजार ट्रांसफर कराए पुलिस के मुताबिक पेहर गांव निवासी जनकराम के बेटे को 16 मई 2026 को एक अनजान व्यक्ति ने दोस्त बनकर फोन किया था। बातचीत के दौरान जालसाज ने पीड़ित का भरोसा हासिल कर लिया। इसके बाद उससे 95 हजार रुपये अपने मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलते ही साइबर पोर्टल पर शिकायत रकम ट्रांसफर होने के बाद पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ। उसने बिना देर किए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33105260107728 दर्ज होने के बाद रेहरा बाजार थाने की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। बैंक अधिकारियों से संपर्क कर रुकवाई रकम पुलिस टीम ने संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। तकनीकी कार्रवाई के जरिए ठगी की रकम को आरोपी के बैंक खाते में रुकवा दिया गया। इसके बाद रकम वापस कराने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। कोर्ट के आदेश के बाद खाते में लौटे रुपए पुलिस ने बताया कि जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट से आदेश प्राप्त किया गया। इसके बाद बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर 54,684.74 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने जताया आभार ठगी की रकम का हिस्सा वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत और खुशी जताई। उसने बलरामपुर पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। साइबर ठगी हो तो तुरंत 1930 पर करें कॉल इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह, कांस्टेबल शुभेन्दु तिवारी, महिला कांस्टेबल आरती वर्मा और महिला कांस्टेबल अर्चना दीक्षित की भूमिका रही। बलरामपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रुकवाकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here