BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन:मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले के...

हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन:मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले के तहत 16 मरीजों का उपचार, 7 की विशेष जांच

0
5

विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण शिविर लगाया गया। इस शिविर में 16 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। इसके अलावा, 7 लोगों की विशेष स्वास्थ्य जांच भी की गई। शिविर में सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे थे। डॉक्टरों की टीम ने बुखार, सर्दी-खांसी, शरीर में दर्द सहित कई बीमारियों की जांच की। मरीजों को सही सलाह और इलाज भी दिया गया। चीफ फार्मासिस्ट डॉ. विजय प्रताप सिंह और फार्मासिस्ट एस एन राम ने बताया कि मौसम बदलने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखना, पौष्टिक खाना खाना, खूब पानी पीना और डॉक्टर की सलाह से ही दवाएं लेना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। शिविर में फार्मासिस्ट डॉ. एस एन राम, एलटी अरुण पटेल, एचवी विद्या देवी, एनएम सुमित्रा, वार्ड बॉय जनार्दन प्रसाद और अजीत कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर नियमित रूप से लगाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here