BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में सर्पदंश से मासूम की मौत:शव घर पहुंचते ही कोहराम मचा,...

महराजगंज में सर्पदंश से मासूम की मौत:शव घर पहुंचते ही कोहराम मचा, पिता अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सका

0
1

महराजगंज के मिठौरा क्षेत्र के मधुबनी टोला पोखरहवा में सर्पदंश से मासूम अर्पित की मौत के बाद गांव में दुख का माहौल है। शनिवार रात अर्पित का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम का चेहरा देखते ही परिजन और ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक सके। घर से उठती चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, सांप के काटने के बाद अर्पित और उसकी मां सुगंधा को परिजन इलाज के लिए मिठौरा (जगदौर) ले गए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान अर्पित की मौत हो गई। वहीं, सुगंधा को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन, हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह अभी आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। अर्पित के बचने की उम्मीद में परिजन उसे मऊ जिले के अमवा सती माता के दरबार भी ले गए थे। लेकिन, वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद शव लेकर घर पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। मासूम का चेहरा देखकर मौके पर जुटे लोगों की आंखें नम हो गईं। बाबा विश्वनाथ पोते को याद कर बिलख पड़े। उन्होंने कहा, “मेरे राम-लक्ष्मण की जोड़ी टूट गई।” दादी बिन्द्रावती भी पोते की याद में दहाड़ें मारकर रोती रहीं। बड़े पिता राजेश्वर यादव, भाई आयुष और विवेक समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रविवार को परिजनों ने हिंदू रीति-रिवाज से अर्पित का अंतिम संस्कार देवरिया ब्रांच की मधुबनी शाखा नहर के किनारे किया। पत्नी सुगंधा के मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती होने के कारण पिता कृष्णमुरारी बेटे की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके। अस्पताल में पत्नी की देखभाल कर रहे कृष्णमुरारी के सामने बेटे को खोने का दुख और पत्नी की जान बचाने की चिंता दोनों हैं। सबसे दुखद बात यह है कि आईसीयू में भर्ती सुगंधा को अभी यह पता नहीं है कि उनका मासूम बेटा अर्पित इस दुनिया में नहीं रहा। पत्नी की हालत और बेटे की मौत का दर्द सीने में दबाए कृष्णमुरारी फफक-फफककर रो पड़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here