BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सिसवा में पुलिस सुरक्षा में निकला जन्माष्टमी का डोल जुलूस:अबीर-गुलाल से सराबोर...

सिसवा में पुलिस सुरक्षा में निकला जन्माष्टमी का डोल जुलूस:अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ नगर, डीजे पर थिरके युवा, जगह-जगह उमड़ी भीड़

0
2

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रविवार की शाम सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल रहा। पुलिस सुरक्षा के बीच गोपाल नगर का पारंपरिक डोल जुलूस निकाला गया। यह डोल जुलूस गोपाल नगर तिराहे से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद जुलूस गोपाल नगर, पुरानी पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन रोड, स्टेट बैंक चौराहा, श्रीश्याम मंदिर, सायर स्थान तिराहा, मेन मार्केट, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सब्जी मंडी, इस्टेट चौक और श्रीरामजानकी मंदिर सहित नगर के मुख्य रास्तों से गुजरा। जुलूस के आगे बढ़ने के साथ ही नगर का माहौल कृष्णभक्ति और खुशी से गूंज उठा। डीजे की तेज धुन, और उड़ते अबीर-गुलाल के बीच युवाओं का उत्साह साफ दिख रहा था। जुलूस के रास्ते में लोगों की भीड़ लगी रही। देर रात यह डोल जुलूस वापस गोपाल नगर तिराहे पर पहुंचेगा, जहां इसका समापन किया जाएगा। डोल जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहा। संवेदनशील जगहों और जुलूस के रास्ते पर पुलिस जवान तैनात किए गए थे। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य सहित कोठीभार थाने, चौक, निचलौल और ठूठीबारी का पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते हुए भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। इस दौरान डीजे के कंपन (बाइब्रेटर) से श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई। कंपन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ नृत्य तक तो ठीक है, लेकिन इसके कंपन से होने वाले नुकसान को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here