BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश खारिया नौनिहा में 11000 वोल्ट लाइन से सटे पेड़:कई महीनों से नहीं...

खारिया नौनिहा में 11000 वोल्ट लाइन से सटे पेड़:कई महीनों से नहीं हुई छंटाई, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं; ग्रामीणों ने DM से लगाई गुहार

0
2


बहराइच के मिहींपुरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत खारिया नौनिहा में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की डालियां लटक रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कई महीनों से इन पेड़ों की छंटाई नहीं हुई है। पेड़ बिजली की लाइन से सट गए हैं। तेज हवा या बरसात होने पर तारों में चिंगारी निकलने लगती है। इससे पूरे गांव की बिजली गुल हो जाती है। कई बार तार टूट कर गिरने का खतरा भी बना रहता है। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार लाइनमैन और जेई से की है। हालांकि, उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है और कोई कार्रवाई नहीं हुई। 11 हजार वोल्ट का करंट होने के कारण खेत में काम करने वाले किसानों और बच्चों के लिए यह बड़ा खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले पर तुरंत ध्यान दिया जाए। उन्होंने बिजली लाइन को सुरक्षित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here