बस्ती में बदलते मौसम के साथ वायरल और सांस के बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर-10 की 52 साल की महिला में शनिवार को इंफ्लुएंजा-ए संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने महिला के परिवार से संपर्क कर जरूरी बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, बभनान महागौरी निवासी इस महिला को कई दिनों से बुखार था। स्थानीय इलाज से जब सुधार नहीं हुआ, तो परिवार ने उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों को इंफ्लुएंजा के लक्षण दिखे, जिसके बाद महिला की जांच कराई गई। एक सितंबर को उनका सैंपल निजी लैब में भेजा गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई। रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय पहुंचने के बाद विभाग ने महिला के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद सीएचसी गौर को सूचना दी गई और परिवार के सदस्यों से संपर्क कर जरूरी बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के पांच मरीज सामने आ चुके हैं। साथ ही, एक कोरोना संक्रमित मरीज भी मिला है। जिला अस्पताल और दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर वायरल और श्वसन संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे सभी मरीजों की जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की जांच की जा रही है। जहां संक्रमण की पुष्टि हो रही है, वहां नियमों के हिसाब से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंफ्लुएंजा-ए एक संक्रामक श्वसन संबंधी वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से नाक, गले और फेफड़ों पर असर डाल सकता है।
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में इंफ्लुएंजा-A की दस्तक, महिला संक्रमित:स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वाइन फ्लू के...
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...



















































