मां दुर्गा की आराधना, वृंदावन का प्रेम और सूर्य उपासना की आस्था। इस बार सिसवा का दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा के इन तीन रंगों से भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगा। पूर्वांचल में पिछले दो दशकों से अपनी भव्यता और अनूठी झांकियों के लिए विशेष पहचान बना चुके सिसवा के दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पूजा समितियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दूरभाष केंद्र स्थित श्रीबाल दुर्गा पूजा सेवा समिति इस बार प्रेम मंदिर वृंदावन की थीम पर भव्य पंडाल तैयार करा रही है। करीब 90 फीट ऊंचे पंडाल में भक्तों को धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संसार देखने को मिलेगा। पंडाल के मध्य तीन भागों में बंगाली साज-सज्जा के बीच मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा विराजमान होगी। मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन के साथ पंडाल का ऊपरी हिस्सा राधा-कृष्ण की मनोरम झांकी से सजेगा। राधा-कृष्ण की यह झांकी भक्तों को वृंदावन की प्रेम और भक्ति परंपरा से जोड़ेगी। पंडाल के दूसरे तल पर इस बार विशेष धार्मिक संदेश देखने को मिलेगा। यहां भगवान गणपति, कार्तिकेय, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, इंद्र सहित अन्य देवी-देवताओं को सूर्य उपासना के महापर्व छठ की आराधना करते हुए दिखाया जाएगा। एक ही परिसर में शक्ति की आराधना, राधा-कृष्ण की प्रेम भक्ति और सूर्य देव की उपासना का संगम श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। समिति अध्यक्ष गंगासागर जायसवाल, संरक्षक लवकुश विश्वास और संयोजक रोशन मद्धेशिया के अनुसार पंडाल निर्माण का कार्य करीब दो माह से चल रहा है। इसके निर्माण में लगभग छह लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। समिति की नींव वर्ष 1995 में पड़ी थी। वर्ष 2006 में सदस्यों ने दुर्गा पूजा पंडाल को वृहद स्वरूप देते हुए विशाल मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शक्तिपीठों और देवी-देवताओं की झांकियां सजाने की परंपरा शुरू की। वर्ष 2010 से समिति ने धार्मिक आयोजन को सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बनाया। हर वर्ष पंडाल की झांकियों के जरिए दहेज प्रथा, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, माता-पिता की सेवा और वृद्धाश्रम जैसी सामाजिक चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही भक्तों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया जाता है।
पानी गिराने से मना करने पर वृद्ध साधु से मारपीट:पनियरा के...
पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल जरलहा उर्फ तेंदुअहिया टोला बलुअहिया में एक वृद्ध साधु से मारपीट की घटना सामने आई है। रविवार सुबह साधु...
सिख ड्राइवर से मारपीट के बाद बस हाईजैक, कई वाहनों से...
लंदन। इंग्लैंड के टेलफोर्ड शहर में शुक्रवार शाम एक सिख बस चालक के साथ मारपीट करने और यात्री बस छीनने की एक बेहद गंभीर...










































