श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में रविवार को एक करीब तीन साल की मासूम बच्ची लावारिस मिली। यह बच्ची जगत जीत इंटर कॉलेज के सामने मिली थी। बच्ची रोते हुए मोहनीपुर की ओर से इकौना बाजार की तरफ जा रही थी। अकेली बच्ची को देखकर स्थानीय लोगों ने उसे रोका और सुरक्षा के लिए नूर साइबर कैफे पर ले गए। लोगों ने बच्ची से उसका नाम और घर का पता पूछकर उसके परिवार के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन बच्ची छोटी होने के कारण अपना नाम-पता नहीं बता सकी। काफी कोशिश के बाद भी बच्ची के परिवार का पता नहीं चल सका। मासूम बच्ची के अकेले मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग बच्ची के परिवार की तलाश कर रहे हैं।
पानी गिराने से मना करने पर वृद्ध साधु से मारपीट:पनियरा के...
पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल जरलहा उर्फ तेंदुअहिया टोला बलुअहिया में एक वृद्ध साधु से मारपीट की घटना सामने आई है। रविवार सुबह साधु...
सिख ड्राइवर से मारपीट के बाद बस हाईजैक, कई वाहनों से...
लंदन। इंग्लैंड के टेलफोर्ड शहर में शुक्रवार शाम एक सिख बस चालक के साथ मारपीट करने और यात्री बस छीनने की एक बेहद गंभीर...











































