BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश श्रावस्ती में संदिग्ध बुखार से 6 साल की बच्ची की:छेदीपुरवा गांव में...

श्रावस्ती में संदिग्ध बुखार से 6 साल की बच्ची की:छेदीपुरवा गांव में 18 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

0
1
श्रावस्ती में संदिग्ध बुखार से 6 साल की बच्ची की:छेदीपुरवा गांव में 18 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

श्रावस्ती के जमुनहा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा छेदीपुरवा में संदिग्ध बुखार फैल गया है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। गांव में इलाज के दौरान छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि करीब 18 बच्चे और बड़े बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग के काम पर भी सवाल उठ रहे हैं। छेदीपुरवा के रहने वाले ननकू की छह साल की बेटी सकूना को मंगलवार को अचानक बुखार आया था। परिवार वाले उसे मल्हीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज हुआ। बताया गया है कि गुरुवार शाम उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे बुखार के साथ तेज उल्टियां होने लगीं। परिवार वाले तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रात करीब 12 बजे रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में कई और लोग भी बुखार से बीमार बताए जा रहे हैं। मृतका सकूना की दो बहनें रेशमा (7) और शमी जहां (5) भी बीमार हैं। इनके अलावा कमाल अहमद की बेटियां नगमा (4) और आलम (3), समीर अहमद की बेटी समायरा (10 माह), रियाज अहमद की बेटियां शायमा बानो (5), शना बानो (8 माह) और सबा (3) भी बीमार हैं। सिराजुद्दीन के बेटे जमालुद्दीन (8), सबारक अली के बेटे तबरेज (8), पुत्तीलाल के बेटे पप्पू (45), पप्पू की बेटियां रमन (12) और अंकित (5), तबारक अली की बेटियां जस्मीन (3) और तमन्ना (5), भूरे की बेटियां शंजन (8), ननकू (5) और शंजल (3) भी बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं, लेकिन अभी तक बीमारी के कारणों की जांच नहीं हुई है और न ही कोई बचाव का कदम उठाया गया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जाए, दवाएं बांटी जाएं और बुखार के कारणों का पता लगाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here