BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सुजौली में जंगली हाथियों ने किसानों की फसलें रौंदी:एक हफ्ते से झुंड...

सुजौली में जंगली हाथियों ने किसानों की फसलें रौंदी:एक हफ्ते से झुंड बना मुसीबत, दर्जनभर से ज्यादा किसानों की गन्ने-धान की फसलें खराब

0
0


बहराइच जिले के मोतीपुर तहसील के सुजौली इलाके में पिछले एक हफ्ते से जंगली हाथियों का झुंड किसानों के लिए परेशानी बना हुआ है। ये हाथी रात होते ही जंगल से निकलकर खेतों में आ जाते हैं और गन्ने व धान की फसलों को रौंदकर बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। लगातार हो रहे फसल के नुकसान से किसान डरे हुए हैं। किसानों के मुताबिक, हाथियों का झुंड रात के समय खेतों में घुस आता है और घंटों तक फसलों को खराब करता रहता है। हाथियों के खेतों में पहुंचने का पता चलते ही किसान अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं। गांववालों का कहना है कि पिछले करीब एक हफ्ते में दर्जनभर से ज्यादा किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं। क्षेत्रीय किसान नसीर, बसरुद्दीन, इसरार, अनीश, चुनक्का, जुम्मन अली (सभी पुत्र आशिक अली), वारिश अली पुत्र इन्सान अली, कल्लू पुत्र असगर अली, मनोहर पुत्र छग्गा, विक्रम सिंह पुत्र गोबरे सिंह और तीरथ राम पुत्र वैजनाथ ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड लगातार उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान गन्ने और धान की फसलों को हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों के झुंड को गांव और खेतों से दूर रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। साथ ही, फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को सही मुआवजा दिलाया जाए। इस बारे में सुजौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि खबर मिलने पर वन दरोगा के साथ वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। टीम द्वारा फसलों को हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है। विभाग जरूरी कार्रवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here