BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कठार जंगल में ट्रांसफार्मर खराब, 20 घरों की बिजली गुल:गर्मी और पढ़ाई...

कठार जंगल में ट्रांसफार्मर खराब, 20 घरों की बिजली गुल:गर्मी और पढ़ाई में दिक्कत, ग्रामीणों ने जल्द ठीक करने की मांग की, विभाग ने दिया आश्वासन

कठार जंगल गांव में एक ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 20 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। यह ट्रांसफार्मर रंजीत राजभर के घर के पास लगा है। बिजली न होने के कारण गांव के कई परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को घरेलू कामकाज के साथ ही बच्चों की पढ़ाई में भी काफी परेशानी हो रही है। गर्मी के मौसम में बिजली न होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई ठप होने की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से ही बिजली बंद है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलने और सप्लाई शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों में वीरेन्द्र यादव, अमन राजभर, राजन राजभर, संतोष राजभर और वीरेन्द्र राजभर ने बताया कि गांव में बिजली चौबह फीडर से आती है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 20 घर प्रभावित हैं। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। इस बारे में जेई मनोज कुमार ने बताया कि विभाग को ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को जल्द सुलझाकर बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें