तेनुआ गांव की एक महिला ने आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि दुबौला चौकी, बभनान चौकी और गौर थाने में शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला है। शिकायत के मुताबिक, महिला के रिश्तेदार ने उसे आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि नौकरी के लिए महिला के पति ने ऑनलाइन माध्यम से राजेश को 25 हजार रुपये दिए थे। महिला का आरोप है कि रुपये लेने के बाद उसे नौकरी नहीं मिली। जब महिला ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। महिला ने बताया कि दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी उसे गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी अपनी पहुंच बताकर शिकायत करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देता है। महिला के पास आरोपी से फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें रुपये देने के बाद करीब चार महीने की बातचीत है। महिला के मुताबिक, उसने पहले गौर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुबौलिया चौकी में भी शिकायत की। महिला का आरोप है कि वहां पुलिसकर्मी ने आरोपी से बात करने के बाद उसे बताया कि वह पैसा वापस नहीं देना चाहता। महिला ने केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है।
नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी:25 हजार रुपये लेने का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
और पढ़ें
संबंधित खबरें










































