BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश वेटरनरी संघ के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर पर रोका:पनियरा से लखनऊ...

वेटरनरी संघ के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर पर रोका:पनियरा से लखनऊ में धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, अन्य पदाधिकारी भी रोके गए

0
1

महराजगंज के पनियरा में पैरा वेटरनरी वर्कर संघ के जिलाध्यक्ष विजयनाथ यादव को सोमवार को पुलिस ने उनके घर पर रोक लिया। वे लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने यह कार्रवाई की और जिलाध्यक्ष को लखनऊ जाने से रोका। जिलाध्यक्ष विजयनाथ यादव ने बताया कि पैरा वेटरनरी वर्कर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें घर से बाहर निकलने और लखनऊ जाने से रोक दिया गया। विजयनाथ यादव के अनुसार, सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी लखनऊ जाने से रोका गया है। इनमें मंडल अध्यक्ष नितेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बबलू पासवान, किशन पटेल, अरुण पाल, अवधेश यादव और अरविंद यादव जैसे लोग शामिल हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। हालांकि, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। संगठन के लोगों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here