Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश शंकरपुर का नलकूप 72 खराब, किसान सिंचाई से वंचित:रमहटिया से उड़गंइया तक...

शंकरपुर का नलकूप 72 खराब, किसान सिंचाई से वंचित:रमहटिया से उड़गंइया तक के गांवों में टूटी नालियां और कब्जे; किसानों ने मोटर ठीक कराने की मांग की

0
4

विक्रमजोत क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर में किसानों की सिंचाई के लिए लगाया गया नलकूप संख्या 72 खराब पड़ा है। इससे रमहटिया, गोड़सरा शुक्ल, गोड़सरा तिवारी और उड़गंइया के किसानों को खेतों की सिंचाई में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नलकूप से पहले सैकड़ों एकड़ खेतों को पानी मिलता था। किसान सिंचाई कर फसल उगाते थे। किसान माता प्रसाद ने बताया कि नलकूप खराब होने से धान और गेहूं की फसल समय पर नहीं बो पाते। उन्हें महंगे डीजल से सिंचाई करनी पड़ती है, जिससे खेती की लागत बढ़ गई है। किसान रामसरन ने कहा कि नालियां टूट गई हैं और कई जगह उन पर कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसान रामकुमार ने आरोप लगाया कि ऑपरेटर और सींचपाल नलकूप पर नहीं आते। उनके मुताबिक, कागजों में ही सिंचाई दिखाई जाती है। किसान अब्दुल वहाब ने कहा कि पहले नलकूप से सभी को बराबर पानी मिलता था, लेकिन अब सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान करीमुल्ला ने कहा कि मोटर ठीक नहीं की जा रही और नालियां भी नहीं बनाई जा रही हैं। किसानों का कहना है कि 90 के दशक में प्रदेश में समाजवादी सरकार आने के बाद नलकूप और नहर से सिंचाई मुफ्त करने की घोषणा हुई थी। उनका आरोप है कि इसके बाद व्यवस्था बिगड़ने लगी और ऑपरेटर व सींचपाल किसानों के खेतों का रकबा कागजों में भरकर जमा करने लगे। किसानों ने नलकूप संख्या 72 की मोटर ठीक कराने, टूटी नालियों की मरम्मत और उन पर से कब्जा हटाने की मांग की है। उन्होंने लापरवाह ऑपरेटर और सींचपाल पर कार्रवाई की भी मांग की, ताकि किसानों को सिंचाई का पानी मिल सके।

BREAKING NEWS
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }