BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बहराइच के रिसिया में स्ट्रीट डॉग का आतंक:3 दिन में 8 से...

बहराइच के रिसिया में स्ट्रीट डॉग का आतंक:3 दिन में 8 से ज्यादा लोगों पर हमला: बुजुर्ग समेत कई घायल, 4 साल के बच्चे की हालत गंभीर

0
0


रिसिया कस्बे में एक आक्रामक स्ट्रीट डॉग के हमलों से लोगों में दहशत फैल गई है। पिछले तीन दिनों में इस कुत्ते के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल करने की बात सामने आई है। रविवार रात रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 59 वर्षीय बुजुर्ग पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया ले जाया गया। इससे पहले शनिवार को चार साल के बच्चे समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रेलवे क्रॉसिंग के पास बुजुर्ग पर किया हमला ग्राम विशुनापुर निवासी छविलाल (59) पुत्र हरिराम रविवार रात अपने घर जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास वह रुके ही थे कि अचानक स्ट्रीट डॉग ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से वह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो कुत्ता वहां से भाग गया। सोमवार को छविलाल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में कराया गया। चार साल के दिलशाद को भी काटा स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले शनिवार को भी इसी कुत्ते ने कई लोगों को घायल किया था। इनमें रविदास नगर (मैला) निवासी चार वर्षीय दिलशाद भी शामिल है। कुत्ते के हमले में घायल दिलशाद की हालत गंभीर बताई गई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद बच्चे के परिवार में भी चिंता का माहौल है। 14 वर्षीय दीपक समेत कई लोग घायल कुत्ते के हमले का शिकार इंदिरा नगर निवासी 14 वर्षीय दीपक भी हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों को इस कुत्ते ने घायल किया है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद कस्बे में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे परिवार स्ट्रीट डॉग के लगातार हमलों के बाद कस्बे के कई परिवार अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से बच रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं रास्ते में कुत्ता हमला न कर दे। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। शाम और रात के समय लोगों में ज्यादा डर बना हुआ है। कस्बे में दहशत, प्रशासन से पकड़ने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हमले होने के बावजूद कुत्ते को पकड़ने की प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। सतीश अग्रवाल, घनश्याम, हेमंत अग्रहरि, गौतम धुड़का, समर्थ मित्तल, रईस, हरिओम, अमित गुप्ता, मनोज पाठक, विकास, आलोक और राजेश समेत कई लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि कुत्ते के खुले घूमने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। बुजुर्ग और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार हमलों से लोगों में इस बात की चिंता बढ़ गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई गंभीर घटना हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से स्ट्रीट डॉग को जल्द पकड़ने और प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही को देखते हुए इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here