मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के सावित्री मैरिज हॉल में 67 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें 62 जोड़े कप्तानगंज ब्लॉक और चार जोड़े कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र के बताए गए। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अतुल चौधरी, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार दीपक और कई अधिकारी मौजूद रहे। कई गांवों के ग्राम प्रधान और नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर 12 बजे तक वर-वधू का बायोमेट्रिक सत्यापन करने वाली साइट नहीं चल रही थी। इस वजह से कुछ देर तक फोटो खींचने का काम रुका रहा। बाद में साइट ठीक हुई और प्रक्रिया आगे बढ़ी। विधायक अतुल चौधरी ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने उपहार में दिए जाने वाले सामान का निरीक्षण किया और इसे पुनीत कार्य बताया। उन्होंने कहा कि पात्र जोड़े जो अभी बाकी हैं, उनके विवाह की व्यवस्था जिला प्रशासन जल्द करे। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय की प्राप्ति रसीद के मुताबिक, नवविवाहित जोड़ों को साड़ी-ब्लाउज, चुनरी, पेटीकोट, पैंट-शर्ट का कपड़ा, डिनर सेट, कुकर, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, गद्दे-तकिये, गैस चूल्हा, मिक्सर और घड़ी दी जानी है। 67 जोड़ों में एक दिव्यांग कन्या का विवाह भी हुआ। दैनिक भास्कर से बातचीत में वर अतुल ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और वे खुश हैं।
कप्तानगंज में 67 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:विधायक अतुल चौधरी ने दिया आशीर्वाद, उपहारों का किया निरीक्षण
BREAKING
NEWS
















