Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में आठ बीडीओ का तबादला:महेश कुमार परतावल के नए बीडीओ बने

महराजगंज में आठ बीडीओ का तबादला:महेश कुमार परतावल के नए बीडीओ बने

0
3


महराजगंज में मंगलवार देर रात सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने 8 खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का स्थानांतरण कर दिया है। महेश कुमार को परतावल ब्लॉक का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एनआरएलएम से अटैच थे। राधेश्याम को सदर, राजकुमार को नौतनवा, मृत्युंजय को मिठौरा, भवानी प्रसाद शुक्ल को लक्ष्मीपुर तथा कमलेश बहादुर सिंह को बृजमनगंज ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अमित कुमार पनियरा में तैनात रहेंगे और उन्हें घुघली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संतोष कुमार यादव निचलौल में तैनात रहेंगे और उन्हें सिसवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती वाले विकासखंड में कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।