Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मैढेवा गौशाला में गोपाष्टमी पर गायों का पूजन:कप्तानगंज में अधिकारियों ने गुड़...

मैढेवा गौशाला में गोपाष्टमी पर गायों का पूजन:कप्तानगंज में अधिकारियों ने गुड़ और दाना खिलाया, रखरखाव की जांच

0
1

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की मैढेवा गौशाला में गोपाष्टमी पर गायों का पूजन किया गया। अधिकारियों ने गायों को गुड़ और दाना खिलाया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नजमुल इस्लाम और पशुधन प्रसार अधिकारी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने पूजन कराया। गौशाला के दोनों केयरटेकर भी मौजूद रहे। पूजन के बाद अधिकारियों ने गौशाला के रखरखाव की जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। गोपाष्टमी कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गाय चराना शुरू किया था। इस दिन गायों की पूजा और सेवा की जाती है। गांवों में इस दिन गायों को नहलाकर सजाने और उन्हें गुड़, हरा चारा व अनाज खिलाने की परंपरा है। गौशालाओं में बेसहारा गायों की देखभाल की जाती है।