BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश भैंसा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी पुरस्कृत:कई छात्रों ने लिया हिस्सा,...

भैंसा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी पुरस्कृत:कई छात्रों ने लिया हिस्सा, कॉलेज में पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह

0
3

विकास खंड परतावल के प्रयागनगर भैंसा में स्थित दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर, जूनियर और प्राथमिक वर्ग के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद हर वर्ग के टॉप टेन मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सीनियर वर्ग में सूर्यांश पटेल पहले, सुधांशु दूसरे और विवेक गौंड तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ग में श्रेयांशी को चौथा, शम्स आलम को पांचवां, अर्जुन को छठा, अलीरजा को सातवां, दिव्या प्रजापति को आठवां, आयुष यादव को नौवां और नीतू मौर्या को दसवां स्थान मिला। जूनियर वर्ग में रणवीर ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरा और संजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। महफूज चौथे, आयुष पांचवें, विशाल छठे, अभय सातवें, अर्पिता आठवें, आयुष मौर्या नौवें और संजना यादव दसवें नंबर पर रहीं। प्राथमिक वर्ग में कुबेर ने पहला, शिवांगी ने दूसरा और आनंदना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अजीत चौथे, अनामिका पांचवें, आकाश छठे, अंशिका सातवें, विवेक आठवें, जाह्नवी नौवें और अनुष्का दसवें स्थान पर रहीं। मेधावी छात्रों को कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र मिश्र और को-डायरेक्टर महफूज अली ने पुरस्कार दिए। डायरेक्टर उपेंद्र मिश्र ने कहा कि सामान्य ज्ञान छात्रों के व्यक्तित्व विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बहुत मदद करता है। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है। को-डायरेक्टर महफूज अली ने कहा कि छात्रों को सिर्फ पाठ्यक्रम की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सामान्य ज्ञान और देश-दुनिया की जरूरी घटनाओं की जानकारी भी रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, उपप्रधानाचार्य कामलिया सरकार, मनमीत कुमार पटेल, सीमा पांडेय, महेंद्र, श्रवण विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा, उषा सिंह, सीमा पांडे, नेहा मद्धेशिया सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here