BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंची युवती, ज़मीन बंटवारे के विवाद में...

लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंची युवती, ज़मीन बंटवारे के विवाद में मचा हड़कंप

0
43


महाराजगंज: श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सोमवार को उस वक्त गर्मा गया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर सीधे परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई।
सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे हाथ में राइफल लिए रोती-बिलखती युवती को चौकी परिसर में देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। युवती ने पुलिस के सामने न्याय की गुहार लगाते हुए पारिवारिक उत्पीड़न की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here