अमड़ी गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। भारत-नेपाल सीमा के पास से 20 बोतल देशी शराब बरामद की गई और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी सूरज तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमड़ी में एक दुकान पर अवैध शराब बेची जा रही है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम ने सोमवार को दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से करीब 5 किलोमीटर दूर एक गांव में एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा। उसके पास से कुल 20 बोतल देशी शराब मिली, जिसकी मात्रा 10 लीटर है। पूछताछ में आरोपी की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र की शीतलापुर चौकी के निवासी के तौर पर हुई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शराब जब्त कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी और चौकी के दूसरे जवान शामिल थे।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































