Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 7 साल जेल:बस्ती में कोर्ट ने...

दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 7 साल जेल:बस्ती में कोर्ट ने 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

0
0

बस्ती की एससी/एसटी एक्ट कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में योगेंद्र गुप्ता को सात साल के साधारण कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने 18 नवंबर 2026 को उसे दोषी ठहराया।
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2012 में वादी की शिकायत पर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। योगेंद्र गुप्ता निवासी दुधारा, थाना सिकरीगंज, जिला गोरखपुर को आरोपी बनाया गया था। उस पर अपहरण, युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
जांच पूरी होने के बाद विवेचक ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बस्ती पुलिस की पैरवी सेल और नगर थाना पुलिस ने अभियोजन पक्ष की मदद की।
पुलिस के अनुसार, अदालत ने पेश किए गए साक्ष्यों और पैरवी के बाद योगेंद्र गुप्ता को आईपीसी की धारा 376 के तहत दोषी ठहराया।
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस पुराने मामलों में पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने पर जोर दे रही है।