BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home मुंबई नवी मुंबई में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, Mahaveer Hydraulic में धूमधाम से...

नवी मुंबई में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, Mahaveer Hydraulic में धूमधाम से हुई गणपति बप्पा की विदाई

नवी मुंबई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर महावीर हाइड्रोलिक के कंपनी परिसर में चार दिनों तक विराजमान रहे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान कंपनी परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गणपति विसर्जन से पहले भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। ढोल-नगाड़ों और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के बीच गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर मुन्ना शर्मा, आर.बी. शर्मा, सुरेश भट्ट, अजित मिश्रा, राजेंद्र भट्ट एवं अरविंद शर्मा सहित कंपनी से जुड़े कर्मचारियों और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणपति बप्पा की प्रतिमा को श्रद्धा के साथ विसर्जन स्थल तक ले जाया गया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विसर्जन संपन्न हुआ।

चार दिनों तक कंपनी परिसर में गणपति बप्पा की नियमित पूजा-अर्चना की गई। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरे पर जहां उत्साह दिखाई दिया, वहीं बप्पा की विदाई को लेकर भावुकता भी नजर आई। सभी ने अगले वर्ष भगवान श्री गणेश के पुनः आगमन की कामना की।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी कर्मचारियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गणपति बप्पा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आएं।

 

आयोजक: मुन्ना शर्मा | आर.बी. शर्मा | सुरेश भट्ट | अजित मिश्रा | राजेंद्र भट्ट | अरविंद शर्मा

महावीर हाइड्रोलिक टर्बाइन्स प्रा. लि., नवी मुंबई

🙏 गणपति बप्पा मोरया!

 

अगले बरस तू जल्दी आ! 🙏

 

॥ श्री गणेशाय नमः ॥