Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बागापार में नालियां कूड़े से भर गईं:लखनपुर गांव के पास जलनिकासी पर...

बागापार में नालियां कूड़े से भर गईं:लखनपुर गांव के पास जलनिकासी पर असर, ग्रामीणों ने नियमित सफाई की मांग की

बागापार में सदर विकासखंड के बागापार चौराहे पर लखनपुर गांव के पास साधन सहकारी समिति के बगल में बनी जलनिकासी की नाली कूड़ा-करकट और गंदगी से पूरी तरह पट गई है। इससे जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके कारण नालियों की सफाई नहीं हो पाती। तेज हवा चलने पर कूड़ा उड़कर आसपास की दुकानों में पहुंच जाता है, जिससे दुकानदारों को परेशानी होती है। वहीं, नाली से उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों को नाक बंद करके गुजरना पड़ता है। मिश्रिलाल गौतम, विनोद कुमार, फारुख अहमद, मोनू आदि ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नियमित सफाई कराने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।