BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ गौर सीएचसी में टीबीआई भुगतान पर आरोप:आशा कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप, स्वास्थ्य...

गौर सीएचसी में टीबीआई भुगतान पर आरोप:आशा कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप; जांच के आदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर में आशा कार्यकर्ताओं के टीम बेस्ड इंसेंटिव (टीबीआई) भुगतान पर फिर सवाल उठे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भुगतान के नाम पर उनसे 50 फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है। इन आरोपों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2024 में भी टीबीआई भुगतान को लेकर बीसीपीएम की भूमिका पर सवाल उठे थे। उस समय बीसीपीएम रामजीत चौरसिया पर कार्रवाई हुई थी। इसके बाद वर्ष 2025 में उनकी दोबारा तैनाती की बात सामने आई थी, हालांकि बाद में उन्हें जिले से अटैच कर दिया गया था। अब एक बार फिर टीबीआई भुगतान को लेकर बीसीपीएम रामजीत चौरसिया का नाम सामने आया है। इससे आशा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग कर रही हैं। सीएचसी गौर के अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।