BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत:महराजगंज के जिला...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत:महराजगंज के जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

0
12


महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जमुई कला गांव निवासी सोना तिवारी (पत्नी वशिष्ठ तिवारी) जमुई कला मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन और स्वास्थ्यकर्मी सोना तिवारी को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ठूठीबारी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here