BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ महराजगंज से सटे नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन प्रभावित:भारतीय पर्यटक पोखरा-काठमांडू जाने...

महराजगंज से सटे नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन प्रभावित:भारतीय पर्यटक पोखरा-काठमांडू जाने से बच रहे, आवाजाही घटी

0
6


नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारत-नेपाल पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले चार दिनों से भारतीय पर्यटक केवल भैरहवा, बुटवल और लुंबिनी तक ही यात्रा कर रहे हैं। नेपाल के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही में भारी कमी आई है। सामान्य दिनों में सोनौली सीमा से प्रतिदिन औसतन 15 से 20 पर्यटक बसें और 45 से 50 वाहन नेपाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों, विशेषकर पोखरा और काठमांडू के लिए रवाना होते थे। आपदा के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। शुक्रवार को केवल पांच पर्यटक बसें लुंबिनी पहुंचीं, जबकि लगभग 10 वाहन बुटवल और भैरहवा तक ही गए। नेपाल के प्रमुख मार्गों पर बाढ़ और भूस्खलन के कारण आवागमन बाधित होने से पर्यटक अब लंबी दूरी की यात्रा करने से बच रहे हैं। विशेष रूप से पोखरा और काठमांडू की यात्रा को लेकर पर्यटकों में अनिश्चितता बनी हुई है। कई पर्यटकों ने सड़कों की स्थिति सामान्य होने तक अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि आपदा के कारण सड़क संपर्क प्रभावित होने से भारतीय पर्यटकों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं। यदि प्रमुख राजमार्ग जल्द सामान्य नहीं हुए, तो पर्यटन उद्योग को और अधिक नुकसान हो सकता है। भैरहवा भंसार के चीफ हरिहर पौडेल ने पुष्टि की है कि भारतीय पर्यटक वाहनों की संख्या में कमी आई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में नेपाल के पहाड़ी इलाकों में यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। इस संबंध में भारतीय पर्यटकों को भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे इन क्षेत्रों में जाने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here