BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ दैनिक भास्कर की खबर का असर:मिहींपुरवा में खराब हैंडपंप ठीक हुआ, वार्डवासियों...

दैनिक भास्कर की खबर का असर:मिहींपुरवा में खराब हैंडपंप ठीक हुआ, वार्डवासियों को पेयजल संकट से राहत

0
1


मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 परवानी बाजार के गुलालपुरवा मोहल्ले में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक कर दिया गया है। दैनिक भास्कर डिजिटल चैनल पर खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे वार्डवासियों को पेयजल संकट से राहत मिली है। यह हैंडपंप पिछले 4-5 दिनों से खराब था, जिसके कारण वार्डवासियों और राहगीरों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। वार्ड के निवासियों मुकेश कुमार, अनिल कुमार, अंकित कुमार, अवधेश कुमार और मोनू ने दैनिक भास्कर डिजिटल चैनल से इसकी शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर दैनिक भास्कर डिजिटल समाचार द्वारा खबर प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशित होने के लगभग तीन से चार घंटे के भीतर ही नगर पंचायत मिहींपुरवा के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल मौके पर कर्मचारियों को भेजकर खराब हैंडपंप को दुरुस्त करवाया। हैंडपंप ठीक होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल चैनल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। वार्डवासियों ने कहा कि “आपके चैनल के माध्यम से हम सभी की समस्याएं दूर हो गईं, इसके लिए आपका धन्यवाद है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here