BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा के परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू:बच्चों को दिलाई गई 'स्वच्छता...

जमुनहा के परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू:बच्चों को दिलाई गई 'स्वच्छता अपनाओ, बीमारी दूर भगाओ' की शपथ

0
2


श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सफाई और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। उन्हें साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सितंबर महीने से परिषदीय विद्यालयों में यह स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित हो रहा है। इसमें स्वच्छता शपथ, स्वच्छता जागरूकता, हाथ धुलाई, स्वच्छता में भागीदारी, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम दिवस मनाए जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र जमुनहा के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा में स्वच्छता पखवाड़े के मौके पर बच्चों को शपथ दिलाई गई। उन्हें “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी दूर भगाओ” का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाचार्य अकबाल अहमद ने सभी छात्रों को यह शपथ दिलाई। इस मौके पर आलोक गुप्ता, राधा देवी, रफत जहां, विनोद शर्मा और पवन वर्मा समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here