BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार बरेली: महंगे शौक ने बनाया अफीम तस्कर, नशे की खेप के साथ...

बरेली: महंगे शौक ने बनाया अफीम तस्कर, नशे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

बरेली: महंगे शौक पूरे करने और जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में युवक नशे के अवैध कारोबार में उतर गया। मीरगंज पुलिस ने साप्ताहिक बाजार के पास चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय युवक को 188 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी मिला। पूछताछ में उसने अपने एक साथी का नाम बताया है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

25 सितंबर की शाम कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने साप्ताहिक बाजार के पास एक युवक के नशीला पदार्थ लेकर घूमने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 188 ग्राम अफीम बरामद हुई।

Also Read: UP: बाराबंकी में 1 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन जब्त, एएनटीएफ ने तस्करी के आरोपी को पकड़ा

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान अमित यादव पुत्र रामकृष्ण यादव, निवासी गणेशनगर गली नंबर पांच, थाना सुभाषनगर, बरेली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गलत संगत में पड़कर अफीम बेचने लगा था। उसका दोस्त साहिल मिश्रा पुत्र मुकेश मिश्रा उसे अफीम उपलब्ध कराता था। बिक्री के बाद मिलने वाले रुपये दोनों आपस में बांट लेते थे।

संबंधित खबरें

मीरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस अब मामले में नामजद सह-अभियुक्त साहिल मिश्रा की तलाश कर रही है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post बरेली: महंगे शौक ने बनाया अफीम तस्कर, नशे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Breaking Tube.