BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार पनीर-दही से लेकर मसाले तक फेल! UP के इस जिले में जांच...

पनीर-दही से लेकर मसाले तक फेल! UP के इस जिले में जांच रिपोर्ट आते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप

UP: रायबरेली जनपद में आम जनमानस की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से हाल ही में मिलावटखोरों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शहर से लेकर गांव तक बिकने वाले दूध, पनीर, मसाले और मिठाइयों के कई नमूने पूरी तरह अवमानक और असुरक्षित पाए गए हैं।

​विभाग की इस सख्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जांच के दायरे में एनटीपीसी स्थित प्रसिद्ध ‘इंडियन कॉफी हाउस’ भी है, जहां की दही और पनीर की जांच रिपोर्ट अवमानक पाई गई। इस मामले में केरल निवासी कृष्ण पिल्लई विजयकुमार और विक्रेता निधन को नोटिस जारी की जा रही है। इसके अलावा, वृंदावन स्वीट्स का पनीर, ज्ञान मसाला और अनमोल संगम अचार भी मानकों पर फेल साबित हुए हैं।

Also Read: UP: जौनपुर में होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 6 प्रतिष्ठानों को नोटिस, मिठाइयों के लिए सैंपल

जांच में तेजस एंटरप्राइजेज का धनिया पाउडर, आलोक किराना स्टोर की हल्दी, राजरानी कोल्ड स्टोरेज का दूध, प्रतिभा गृह उद्योग की पिसी धनिया, वीरेंद्र कुमार किराना स्टोर की नमकीन, न्यू प्रमोद स्वीट्स का रसगुल्ला, महाराजा फूड प्रोडक्ट की हरी मिर्च का अचार और कामधेनु मिल्क डेयरी का खोया मानक के अनुरूप नहीं मिला।

संबंधित खबरें

साथ ही, कई डेयरियों के दूध, पंकज टी स्टाल का कालाजाम और राधे मिष्ठान भंडार की छेना मिठाई भी जांच में फेल हो गई है। ​सहायक आयुक्त द्वितीय मानिकचंद सिंह ने चेतावनी दी है कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी चिह्नित कारोबारियों को नोटिस भेजी जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post पनीर-दही से लेकर मसाले तक फेल! UP के इस जिले में जांच रिपोर्ट आते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप appeared first on Breaking Tube.