गोंडा: कंस्ट्रक्शन कंपनी के बिटुमिन तारकोल की हेराफेरी कर गबन करने के मामले में तरबगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।
पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर अपराध एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवरदा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार (25) पुत्र रामलखन, निवासी महरौरा, बछरावां, जनपद रायबरेली है। आरोपी के खिलाफ थाना तरबगंज में मु0अ0सं0 302/2026 के तहत धारा 316(5), 318(4), 61(2), 344, 336(3), 340(2) व 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है और वह वांछित चल रहा था।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल शशांक वर्मा और कांस्टेबल राजकुमार प्रसाद शामिल रहे।
The post गोंडा: विकास कार्यों के माल पर मार रहा था डाका, तारकोल हेराफेरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार appeared first on Breaking Tube.










































