बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार सुबह ट्रक चालक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। 50 वर्षीय जितेंद्र कुमार कनौजिया शनिवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद बाइक से घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह गांव के बच्चों ने बिकना तालाब के पास पेड़ से शव लटका देखा तो शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान जितेंद्र कुमार कनौजिया के रूप में की। इसके बाद रामपुर चौकी प्रभारी प्रमोद नायक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जितेंद्र रामपुर गांव निवासी रामकुमार कनौजिया के बेटे थे और ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पत्नी सुभावती, 21 वर्षीय बेटी रीमा और 17 वर्षीय बेटा राजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में विवाद के बाद बाइक से निकले थे परिजनों के मुताबिक, शनिवार को जितेंद्र का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शाम करीब चार बजे वह अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर से निकल गए। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। परिजनों का कहना है कि बातचीत के दौरान जितेंद्र अलग-अलग जगहों की लोकेशन बताते रहे। रात करीब 10 बजे के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुट गए। तालाब के पास बच्चों ने पेड़ से लटका देखा शव रविवार सुबह गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए बिकना तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका देखा। बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान जितेंद्र कुमार कनौजिया के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही रामपुर चौकी प्रभारी प्रमोद नायक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। जितेंद्र की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुभावती, बेटी रीमा और बेटा राजन समेत अन्य परिजन सदमे में हैं। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
ट्रक चालक का आम के पेड़ से लटका मिला शव:बस्ती में तालाब के पास बच्चों ने देखा, पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकला था
और पढ़ें
संबंधित खबरें









































