छठ पूजा के लिए नगर पंचायत गायघाट में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। नगर पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर बाबा झारखंडेश्वर नाथ धाम परिसर के पोखरे को सजाया गया है। पोखरे के तीन तरफ सीढ़ियों की कटिंग और सफाई कराई गई है। परिसर में बिजली की झालरें और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। व्रतियों के लिए पोखरे के किनारे वेदियां बनाई गई हैं, जहां महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठी मइया की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई, रोशनी, पूजा स्थलों की सजावट और दूसरी जरूरी सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। छठ के मौके पर रविवार शाम 4 बजे से भक्ति जागरण होगा। इसमें भजन और भक्ति संगीत के जरिए श्रद्धालु छठी मइया की आराधना करेंगे। रविवार शाम व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ के अनुष्ठान पूरे करेंगी। नगर पंचायत प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सभासदों और स्थानीय लोगों के सहयोग से झारखंडेश्वर नाथ धाम में छठ पूजा की तैयारियां पूरी हैं।
छठ पूजा के लिए झारखंडेश्वर नाथ धाम का पोखरा सजाया:तीन तरफ सीढ़ियों की सफाई और लाइटिंग; रविवार शाम 4 बजे से भक्ति जागरण
और पढ़ें
›
लालपुर खदरा में दो मोटरसाइकिलें टकराईं:एक वाहन क्षतिग्रस्त, एक सवार को हल्की चोट
›
सिसवा में भरी गई मनौती की कोशी:छठी मैया के गीतों से गूंजा सिसवा, श्रद्धा और विश्वास के साथ महिलाओं ने भरी मनौती की कोशी
›
छठ व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया:बस्ती के कटरिया सरयू घाट पर पूजा, परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की











