BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मोतीपुर CHC में 9 लोगों ने किया रक्तदान:सेवा संकल्प अभियान के तहत...

मोतीपुर CHC में 9 लोगों ने किया रक्तदान:सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन, रक्तवीरों को मिला सम्मान

बहराइच के मिहींपुरवा स्थित मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में रक्तदान शिविर लगाया गया। सेवा संकल्प अभियान और राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के तहत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बहराइच ने इसका आयोजन किया। यह शिविर ब्लड बैंक, महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच द्वारा आयोजित किया गया था। CHC अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने इसका नेतृत्व किया। इसमें कुल 9 लोगों ने 9 यूनिट रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को मेडिकल कॉलेज की ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. महेश विश्वकर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

संबंधित खबरें