बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दुबौला चौकी पुलिस ने यातायात माह के तहत हरदी चौराहे पर वाहन जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की जांच करते नजर आए। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से सतर्क रहने और लापरवाही से बचने को कहा। उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल चालान से बचने के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट चलने और यातायात नियमों की अनदेखी से बचने की सलाह दी। अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
BREAKING
NEWS
















