बीजिंग। चीन दुनिया का पांचवा सबसे अधिक स्वर्ण रिजर्व रखने वाला देश बन गया है। चीन ने रूस को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है, और अब उससे आगे केवल अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस ही हैं। वित्तीय प्लेटफॉर्म 'द कोबेसी लेटर' के आंकड़ों के अनुसार, चीन के पास वर्तमान में सोने का कुल रिजर्व 2,410 टन हो गया है और वह वैश्विक स्तर पर शीर्ष-3 देशों में शामिल होने से बहुत कम दूरी पर है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, फ्रांस के पास 2,437 टन और इटली के पास 2,452 टन सोना मौजूद है। इस प्रकार चीन फ्रांस से केवल 27 टन और इटली से 42 टन पीछे है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (चीन का केंद्रीय बैंक) लगातार बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी कर रहा है। यदि सोने की यह खरीद इसी गति से जारी रही, तो चीन इस साल के अंत तक फ्रांस और इटली दोनों को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार वाला देश बन जाएगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ‘परिवार को भी नहीं छोड़ा’, अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल › हाथी पर आईं देवी, मुर्गे पर होगी विदाई…देश में बनेंगे गृह युद्ध जैसे हालात › बैक्टीरिया को संक्रमित करने वाले वायरस में मिली अनोखी प्रणाली, क्लॉड एआई ने खोला राज › दिल्ली में प्रदर्शन की कवरेज के दौरान महिला पत्रकारों से कथित मारपीट, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















