![]()
बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में हनुमानपुर से भेड़िया पार को जोड़ने वाली लिंक रोड की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। यह सड़क कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और किसान इसी रास्ते से गुजरते हैं। बरसात के बाद सड़क के हालात और खराब हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरने से कई बार दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को बताया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जितेंद्र यादव, दिलीप यादव, जवाहर, गोविंद मौर्य, जितेंद्र साहनी और विनय यादव सहित कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द इस लिंक रोड की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानी से छुटकारा मिल सके।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















