Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश किसानों को जीरो टिलेज तकनीक की जानकारी दी: महराजगंज के चौक बाजार...

किसानों को जीरो टिलेज तकनीक की जानकारी दी: महराजगंज के चौक बाजार में प्रशिक्षण; गेहूं की बुवाई से 10-15 दिन बचाने की बात – Maharajganj News

महराजगंज के चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और जीरो टिलेज तकनीक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के तरीकों के बारे में जागरूक करना था।

.

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और मिट्टी की उर्वरता पर असर पड़ता है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेषों का सही प्रबंधन करने और जीरो टिलेज तकनीक अपनाने की अपील की।

डॉ. अजय ने कहा कि इन तकनीकों से खेती की लागत, समय और ईंधन बच सकता है। उन्होंने बताया कि फसल कटाई के बाद खेत में बचे अवशेष जलाने से पर्यावरण, मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य को नुकसान होता है। अवशेषों का प्रबंधन कर उन्हें जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे मिट्टी में जैविक कार्बन और पोषक तत्व बढ़ाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम को दिलबर सिंह परिहार ने भी संबोधित किया।

प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक अनुराग कुमार और डॉ. दीपक कुमार सिंह ने जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान की कटाई के बाद बिना जुताई किए सीधे गेहूं बोने से 10 से 15 दिन बच सकते हैं। इससे खेत में नमी बनी रहती है और प्रति हेक्टेयर उत्पादन लागत करीब 2,500 से 3,000 रुपए तक कम हो सकती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने की। बिनोद कुमार विमल ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रमोद कुमार सिंह ने संयोजन किया।