Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में मतदाता हेल्पलाइन 1950 शुरू: 4 जनवरी तक मिलेगी नाम, संशोधन,...

बस्ती में मतदाता हेल्पलाइन 1950 शुरू: 4 जनवरी तक मिलेगी नाम, संशोधन, मतदान केंद्र और बीएलओ से जुड़ी जानकारी – Basti Voter Helpline 1950 | Voter List Revision Update

बस्ती में विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने 1950 हेल्पलाइन शुरू की है। यह सुविधा 17 नवंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चालू रहेगी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन, मतदान केंद्र और बीएलओ से जुड़ी जानकार

.

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस. सुधाकरन ने बताया कि जिले के लोग मोबाइल या लैंडलाइन से 1950 पर फोन कर सकते हैं। बस्ती जिले के बाहर रहने वाले मतदाता एसटीडी कोड 05542 के साथ 05542-1950 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 05542-297710 लैंडलाइन नंबर भी उपलब्ध है।

हेल्पलाइन पर मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम-पते समेत अन्य जानकारी में संशोधन के लिए फार्म-8 भरने की प्रक्रिया बताई जाएगी। ऑनलाइन या बीएलओ के जरिए जमा आवेदनों की स्थिति भी पता की जा सकेगी।

मतदाता सूची में नाम, भाग संख्या, क्रम संख्या और मतदान केंद्र का नाम-पता भी हेल्पलाइन से जाना जा सकेगा। मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) मिलने में देरी, सूची में गलती और निर्वाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी मिलेगी।

कलेक्ट्रेट के ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय और सभी तहसीलों में मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां फार्म-6, 7 और 8 मुफ्त मिलेंगे। एस. सुधाकरन ने नागरिकों से ECINET ऐप डाउनलोड करने और हेल्पलाइन का इस्तेमाल कर पुनरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।