श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड के नासिरगंज स्थित रघुबर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
.
पहले दिन छात्र-छात्राओं ने अभ्यास में हिस्सा लिया। उन्हें सैल्यूट और परेड से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में ट्रेनर सत्यप्रकाश ने बताया कि बच्चों को व्यावहारिक और अनुशासन से जुड़ी गतिविधियां सिखाई जाएंगी। इसमें बैठने-उठने के तरीके, मार्च पास्ट और सैल्यूट का अभ्यास शामिल है।
विद्यार्थियों को बिना बर्तन के खाना बनाना और चादर आदि से अस्थायी कैंप लगाना भी सिखाया जाएगा। शिविर में बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा और तीन दिवसीय प्रशिक्षण की तय प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
BREAKING
NEWS
















