BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज चूहे के शिकार में पिंजरे में कैद हुआ जहरीला कोबरा, श्रावस्ती के...

चूहे के शिकार में पिंजरे में कैद हुआ जहरीला कोबरा, श्रावस्ती के कटरा बाजार में मची खलबली, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 

 

श्रावस्ती के कटरा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब चूहे का शिकार करने निकला एक जहरीला कोबरा चूहेदानी में ही फंस गया। रात भर पिंजरे में कैद नागराज को देख सुबह बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया है। ​यह खौफनाक नजारा श्रावस्ती जनपद के व्यस्त कटरा बाजार का है। बताया जा रहा है कि एक दुकान में चूहे को पकड़ने के लिए लोहे का पिंजरा लगाया गया था। रात के अंधेरे में चूहे की गंध सूंघते हुए एक विषधर कोबरा पिंजरे के अंदर घुस गया, लेकिन अंदर जाते ही पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया और शिकारी खुद शिकार बन बैठा।

 

​पूरी रात यह जहरीला कोबरा पिंजरे के अंदर फन पटकता और फुफकारता रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर पिंजरे में कैद इस खतरनाक सांप पर पड़ी, तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

​स्थानीय दुकानदारों ने बिना देरी किए इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। खबर मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी सावधानी बरतते हुए जहरीले कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे दूर निर्जन वन क्षेत्र में ले जाकर आजाद कर दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ही स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

 

बाइट वनकर्मी