BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज कोविड कर्मी दस्तावेज सत्यापन हेतु 23 सितम्बर को विकास भवन कार्यालय सभागार...

कोविड कर्मी दस्तावेज सत्यापन हेतु 23 सितम्बर को विकास भवन कार्यालय सभागार में मूल दस्तावेजों के साथ हो उपस्थित*

*

श्रावस्ती, 19 सितम्बर, 2026। सू0वि0। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार कोविड महामारी के दौरान कोविड-19, ई0सी0आर0पी0-01 तथा विभिन्न वित्तीय श्रोतों के माध्यम से जनपद मे कार्यरत अस्थायी, अल्पकालिक, संविदा, आउटसोर्स मानव संसाधन से पुनः कार्य लिये जाने के सम्बन्ध मे कोविड कर्मी जो किसी कारणवश अटेन्डेन्स मैनेजमेण्ट सिस्टम पर पंजीकृत नही थे, उनके दस्तावेजो का सत्यापन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा।

उन्होने समस्त कोविड कर्मियों को निर्देशित किया है कि दस्तावेज सत्यापन हेतु 23.09.2026 को प्रातः 10ः00 बजे विकास भवन कार्यालय सभागार मे मूल दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेजों के सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। जिसमें मुख्य दस्तावेज क्रमशः समस्त मूल शैक्षिक अभिलेख, 02 पासपोर्ट फोटोग्राफ सहित, मूल आधार कार्ड एवं पैन कार्ड, बैंक द्वारा प्रमाणित बैंक स्टेटमेण्ट (कर्मी द्वारा प्रबन्धन हेतु कार्य की अवधि का), विभाग/आउटसोर्स एजेन्सी द्वारा कोविड-19 के समय का नियुक्ति पत्र, सक्षम अधिकारी (सी0एम0ओ0/सी0एम0एस0 या अन्य सक्षम अधिकारी) द्वारा जारी किया गया अनुभव प्रमाण पत्र। उक्त समस्त मूल दस्तावेजो की 02 स्वप्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य है।