Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा कार्यशाला के लाइव प्रसारण, कैरियर...

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा कार्यशाला के लाइव प्रसारण, कैरियर गाइडेंस एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से श्रावस्ती पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक*

0
5

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा जागरूकता, कैरियर गाइडेंस एवं महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में आयोजित *“Mission Shakti 6.0 | Cyber Security Awareness with Rakshit Tandon | UP Police”* कार्यक्रम का विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में लाइव प्रसारण कराया गया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ *श्री रक्षित टंडन* द्वारा ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक एवं कॉल, सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान, डिजिटल फुटप्रिंट तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीक के दुरुपयोग से जुड़े जोखिमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में बताया गया।

जनपद में साइबर क्राइम टीम द्वारा बालिका इंटर कॉलेज, भिनगा में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। वहीं, थाना सोनवा क्षेत्र के मेवालाल सियाराम पटवारी इंटर कॉलेज, तुलसीपुर; थाना इकौना एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), इकौना; थाना सिरसिया क्षेत्र के इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जनकपुर; कोतवाली भिनगा क्षेत्र के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, भयापुरवा; नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र के जेतवन इंटर कॉलेज तथा थाना गिलौला क्षेत्र के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, गिलौला में संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा कार्यशाला का लाइव प्रसारण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी प्रकार थाना हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज, विद्या पब्लिक स्कूल एवं मिर्जापुर कस्तूरबा इंटर कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। थाना मल्हीपुर क्षेत्र में *लॉर्ड कृष्णा कृषि इंटर कॉलेज* के छात्र-छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें मिशन शक्ति केंद्र, थाने की कार्यप्रणाली तथा महिला सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

और पढ़ें
› अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत राप्ती नदी स्थित सिसई घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › *माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वार गुमडी घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* › थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों की सुरक्षा, बीट सूचना एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं को *मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना* के संबंध में भी जानकारी दी गई। योजना के उद्देश्य, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया गया तथा योजना से संबंधित पीडीएफ सामग्री वितरित की गई, जिससे विद्यार्थी अपने भविष्य एवं कैरियर के प्रति जागरूक होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें।

इसके अतिरिक्त संबंधित मिशन शक्ति टीमों द्वारा भिनगा किसान इंटर कॉलेज, ग्राम विशम्भरपुर एवं काली मंदिर भिनगा सहित विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

श्रावस्ती पुलिस द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा हेतु *1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन एवं 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन* की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

श्रावस्ती पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा युवाओं को शिक्षा एवं कैरियर के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* और पढ़ें
थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों की सुरक्षा, बीट सूचना एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat