Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिलाधिकारी ने सीमावर्ती गांवों की 13 महिलाओं को उपहार भेंट कर किया...

जिलाधिकारी ने सीमावर्ती गांवों की 13 महिलाओं को उपहार भेंट कर किया सम्मानित*

0
19

*जिलाधिकारी ने महिलाओं से किया सीधा संवाद, गांवों को जागरूक करने की दी जिम्मेदारी*
*स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित*
श्रावस्ती, 15 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों की तस्वीर बदलने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सद्भावना एसोसिएशन से समन्वय स्थापित कर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जमुनहा की 13 महिलाओं से सद्भावना संस्था की पहल पर सात ग्राम पंचायतों से चयनित इन महिलाओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं को उपहार एवं मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का मनोबल बढ़ाना, उन्हें उपलब्ध अवसरों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा, प्रतिभा एवं क्षमताओं को पहचानें तथा आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होने इन महिलाओं की ट्रेनिंग कराकर स्वयं सहायता समूह से जोड़े जाने हेतु उपयुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डा0 अजीत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, सद्भावना एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्रमणि त्रिपाठी, महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के कर्मचारीगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें
› अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत राप्ती नदी स्थित सिसई घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › *माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वार गुमडी घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* › थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों की सुरक्षा, बीट सूचना एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* और पढ़ें
थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों की सुरक्षा, बीट सूचना एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat